छत्तीसगढ़ में निकाय और पंचायत चुनाव 15 जनवरी के बाद

Must Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव 15 जनवरी के बाद ही होंगे। दरअसल राज्य निर्वाचन आयोग ने वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिसमें मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन 31 दिसंबर को होगा।

इस लिस्ट में छूटे या फिर नए नाम जुड़वाने की लास्ट डेट 6 जनवरी है। इसी दिन दोपहर 3 बजे तक दावा आपत्ति भी लिए जाएंगें। जबकि सूची का अंतिम प्रकाशन 15 जनवरी को होगा। इसके बाद ही निकाय और पंचायत चुनाव होंगे।

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव सर्वेश्वर भूरे ने बताया कि ऐसे युवा मतदाता जिन्होंने 1 जनवरी 2025 की स्थिति में 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली हो, वे मतदाता सूची में नाम जुड़ावाने के लिए निर्धारित प्रारूप में आवेदन जमा कर सकेंगें। इस तरह नई मतदाता सूची तैयार होने के बाद ही नगरीय निकाय के चुनाव होंगे।

Latest News

आदिवासी बालक आश्रम में कथित फर्जी एंट्री का खेल? 40 किमी दूर पदस्थ अधीक्षक को अतिरिक्त प्रभार… आखिर क्यों?

50 सीटर आश्रम में 34 बच्चों की एंट्री, करीब 15 बच्चों का घर पर रहने का दावा; अधीक्षक की...

More Articles Like This

- Advertisement -