कोरबा में मॉडिफाइड साइलेंसर वालों की खैर नहीं, पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

Must Read

कोरबा। कोरबा जिले में मॉडिफाइड (संशोधित) साइलेंसर लगाने वाले दोपहिया वाहन चालकों पर यातायात पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के निर्देशन और नगर पुलिस अधीक्षक (साइबर एवं यातायात) श्री रविन्द्र कुमार मीना (भा.पु.से.) के नेतृत्व में यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत बीते दिन 13 दुपहिया वाहनों पर कार्रवाई करते हुए उनके अवैध साइलेंसर जब्त किए गए और ₹29,900 का समन शुल्क वसूलते हुए चालानी कार्रवाई की गई।

अब तक की कार्रवाई:

  • कुल मॉडिफाई साइलेंसर पर कार्रवाई – 96

  • अब तक वसूला गया चालान – ₹2,20,800

पुलिस के अनुसार, संशोधित साइलेंसरों से उत्पन्न अत्यधिक ध्वनि प्रदूषण न केवल शांति और जनस्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि यह मोटर वाहन अधिनियम का भी सीधा उल्लंघन है।

कोरबा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों में किसी भी प्रकार का अवैध परिवर्तन न करें और यातायात नियमों का पूर्ण पालन करें, ताकि शहर में शांति और अनुशासन बना रहे।

Latest News

30 अप्रैल से पहले CG Board 10th-12th Result जारी होने की खबर…

रायपुर(आधार स्तम्भ) :  छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है।...

More Articles Like This

- Advertisement -