हीरा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, आरोपी से करीब 63 लाख रुपये के हीरे बरामद, जांच जारी

Must Read

गरियाबंद(आधार स्तम्भ): गरियाबंद पुलिस ने हीरा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए 34 बिना तराशे हीरों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उड़ीसा के कालाहांडी निवासी आरोपी से करीब 63 लाख रुपये के हीरे बरामद हुए। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है, जांच जारी है। इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र पटेल ने बतलाया कि हीरे काफी बड़े हैं और 127 कैरेट के हैं और इससे पहले इतने बड़े हीरे कभी जप्त नहीं हो पाए हैं।

गरियाबंद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जहां हीरा तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने नहरगांव स्कूल के पास से आरोपी बंशी शेट्टी को पकड़ा, जो उड़ीसा के कालाहांडी का रहने वाला है। आरोपी के पास से 34 नग बिना तराशे हीरे बरामद किए गए हैं, जिनकी कीमत करीब 63 लाख रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई साइबर  सेल और स्पेशल टीम द्वारा संयुक्त रूप से की गई। पुलिस ने माइनिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और हीरा तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है।

Latest News

घर की बाड़ी में आया तेंदुआ दहशत में पूरा गांव…

TelegramEmailShare बलौदाबाजार(आधार स्तम्भ) :  जिले के सोनाखान चौकी क्षेत्र अंतर्गत महकम गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक...

More Articles Like This

- Advertisement -