प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड की पत्थर से कुचलकर हत्या, प्रेमी ने क्यों रची थी हत्या की साजिश, खुला चौकाने वाला राज…

Must Read

महासमुंद(आधार स्तम्भ) :  छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बसना थाना अंतर्गत ग्राम इंद्रपुर में हुई एक सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। खेत में मिली 21 वर्षीय मूकबधिर युवती की लाश की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की शुरुआत तब हुई जब ग्राम इंद्रपुर के एक खेत में युवती का शव क्षत-विक्षत और लहूलुहान हालत में मिला। मृतिका मूकबधिर थी, जो बोलने और सुनने में अक्षम थी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बारीकी से जांच शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि युवती गर्भवती थी। जांच के दौरान उसके प्रेमी लोकनाथ पटेल को पुलिस ने जब घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पूछताछ में आरोपी लोकनाथ ने बताया कि युवती उस पर लगातार शादी करने का दबाव बना रही थी। समाज में बदनामी होने के डर से आरोपी ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। देर रात आरोपी ने युवती को बहाने से खेत में बुलाया और वहां भारी पत्थर से सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।

बसना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना के मात्र 6 घंटे के भीतर आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल खून से सना पत्थर और आरोपी के कपड़े भी बरामद कर लिए हैं। मूकबधिर होने के कारण युवती अपनी पीड़ा किसी को बता नहीं सकी, जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने इस जघन्य कांड को अंजाम दिया।

Latest News

सलिहाभांठा में श्मशान घाट बना गौठान! गायों का डेरा, कचरे का ढेर, पंचायत बेखबर, जनप्रतिनिधि दूसरे ग्राम की सफाई में व्यस्त

अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीण परेशान, श्मशान घाट की बदहाली ने पंचायत की व्यवस्था पर खड़े किए सवाल, स्वच्छता...

More Articles Like This

- Advertisement -