हसदेव एक्सप्रेस के बोगी में मिली लटकती हुई लाश, फैली सनसनी

Must Read

रायपुर(आधार स्तंभ) : एक सनसनीखेज घटनाक्रम में हसदेव एक्सप्रेस की जनरल बोगी में युवक की फंदे पर लटकी हुई लाश मिली है। युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी की है या फिर कोई घटना कर उसे यहा स्वरूप दिया गया है,यह जांच का विषय है।

इस घटना की खबर फैलते ही स्टेशन परिसर में सनसनी फैल गई। मृतक युवक की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक ट्रेन रायपुर रेलवे स्टेशन पर करीब 2.30 को आती है और यहां से पुनः 6 बजे के बाद रवाना होती है। हसदेव एक्सप्रेस दुर्ग से धुलकर रायपुर आई थी और रायपुर से कोरबा जाने वाली थी। इस बीच ट्रेन की सफाई आदि कार्य के लिए जब कर्मचारी अंदर गया तो जनरल डिब्बे के अंदर एक युवक लटका देखते ही वह बाहर की ओर भागा औरं जानकारी दी। इसकी जानकारी आरपीएफ को मिलने के बाद स्टेशन में हड़कंप मच गया और तमाम अधिकारी रेलवे स्टेशन पहुंचे। मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। आरपीएफ और जीआरपी द्वारा पुलिस को भी सूचित कर अग्रिम कार्रवाई के साथ मृतक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। शिनाख्त और पोस्टमार्टम रिपोर्ट इस मामले में जांच की दिशा तय करेंगे।

Latest News

गेवरा खदान में भू-विस्थापित श्रमिकों का हल्ला बोल, छह घंटे कामकाज ठप

अजय जायसवाल के नेतृत्व में विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे श्रमिक, 29 अक्टूबर को SECL प्रबंधन के...

More Articles Like This

- Advertisement -