स्कूली छात्र की कुएं में लाश मिली,सुबह से लापता था

Must Read

कोरबा-बालकोनगर(आधार स्तंभ) : बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत संचालित डीपीएस स्कूल के छात्र की लाश ग्राम बेलाकछार के कुएं में मिली है। बताया जा रहा है कि कक्षा दसवीं का छात्र अमन साव आज सुबह स्कूल गया था जहां पेरेंट्स-टीचर मीटिंग रखी गई थी और पेरेंट्स को बुलाया गया था लेकिन सुबह 11 वह स्कूल से लापता हो गया। इसकी जानकारी मिलते ही उसकी तलाश शुरू की गई। डीपीएस स्कूल से लगे बेलाकछार क्षेत्र की ओर उसे जाते हुए देखने की बात सामने आई तो परिजन उस ओर तलाश करने निकल पड़े। वहां एक पुराना कुआं के ऊपर छात्र का चश्मा नजर आया। जब किसी अनहोनी की आशंकावश कुएं में लोगों ने झांका तो छात्र तैरता नजर आया जिसके टी-शर्ट पर DPS लिखा है। मृतक छात्र बालको के कमर्शियल डिपार्टमेंट में कार्यरत बालको सेक्टर-1 में निवासरत सुवेंदु सरकार का पुत्र था। अमन का शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के साथ शव को निकलवाने की कार्रवाई की जा रही है।

Latest News

किन्नर रिया ने तन्नू को मार डाला,गुरू-चेला बनने की बात पर भिड़े थे दोनों किन्नर,घटना के चंद घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर(आधार स्तंभ) :  बिलासपुर जिले में किन्नरों की पार्टी के दौरान गुरु बनाने व चेला नहीं बनने की बात...

More Articles Like This

- Advertisement -