सिर पर गहरा जख्म खून से सनी लाश युवक की संदिग्ध मौत से फैली सनसनी …

Must Read

रायपुर (आधार स्तम्भ) : राजधानी रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तूता गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। मृतक की पहचान भूपेंद्र पटेल, निवासी तूता के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, वहीं शव के पास जहर भी बरामद किया गया है। इस रहस्यमयी घटनाक्रम ने मामले को और भी पेचीदा बना दिया है। सूचना मिलते ही अभनपुर थाना प्रभारी समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। फिलहाल पुलिस हत्या या आत्महत्या दोनों ही एंगल से मामले की जांच कर रही है।

Latest News

पुलिस आरआई पर गम्भीर आरोप,पुलिस कर्मियों से कराते हैं बाथरूम की सफाई और झाड़ू-पोछा

जांजगीर-चांपा(आधार स्तंभ) :  संयुक्त पुलिस कर्मचारी एवं परिवार कल्याण संघ ने जांजगीर-चांपा जिले में पदस्थ रक्षित निरीक्षक के विरुद्ध...

More Articles Like This

- Advertisement -