विधायक पर लगाये अनर्गल आरोप और खुद ही दबाये हैं सरकारी रकम, ठेकेदार सुनील के कारनामों का हुआ पर्दाफाश

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : कोरबा जिले के पाली-तानाखार विधायक मोहितराम केरकेट्टा की टिकट दावेदारी को प्रभावित करने के लिए कई तरह के बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं। पिछले दिनों वायरल एक वीडियो के मामले में कुछ घण्टे बाद ही ग्रामीण ने सच सामने लाकर विधायक पर लगे आरोपों को झुठला दिया। इसके बाद भी विरोधी मानसिकता के लोग शांत न बैठकर बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। इनमें शामिल सुनील अग्रवाल ने भी विधायक पर कई गंभीर लगाए लेकिन अब सुनील के ही कारनामों का पर्दाफाश हुआ है।

विधायक के करीबियों ने बताया कि सुनील अग्रवाल द्वारा अपने जीजा के नाम से निर्माण सामग्री दिलाने ग्राम पंचायत केसलपुर में सीसी रोड निर्माण कार्य की चेक राशि दो लाख चालीस हजार रुपए तथा ग्राम पंचायत पोड़ीगोसाई के आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य की चेक राशि दो लाख पचास हजार रुपए तथा ग्राम पंचायत बनखेता में सीसी रोड पुलिया निर्माण के 7 लाख रुपए के चेक राशि आहरण करने के बाद 2021 – 22 से सरपंचों को घुमाया जा रहा है। इस कारण से पंचायत के निर्माण कार्य लटके पड़े हैं। आक्रोशित होकर क्षेत्र क्रमांक 16 के जनपद सदस्य तथा ग्राम पंचायत, केसलपुर,पोड़ी गोसाई, बनखेता के सरपंचों ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्यवाही की माँग की है।

आरोपों पर पाली-तानाखार विधायक मोहितराम ने कहा है कि पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र में ठेकेदार लोग द्वारा भोले-भाले आदिवासी भईयो को गुमराह करके ऐसे कृत्यों को अंजाम दिया जा रहा है। मेरे द्वारा मना करने पर मुझे ही बदनाम करने की साजिश की जा रही है लेकिन मुझे किसी का डर है। मेरे क्षेत्र में किसी भी ठेकेदार को आमजनों को ठगने नहीं दिया जाएगा, उनके ऊपर सदैव कार्यवाही करवाया जाएगा।

Latest News

सलिहाभांठा में श्मशान घाट बना गौठान! गायों का डेरा, कचरे का ढेर, पंचायत बेखबर, जनप्रतिनिधि दूसरे ग्राम की सफाई में व्यस्त

अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीण परेशान, श्मशान घाट की बदहाली ने पंचायत की व्यवस्था पर खड़े किए सवाल, स्वच्छता...

More Articles Like This

- Advertisement -