प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव विकास सिंह को न्यायालय ने दी सशर्त जमानत

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : छेड़छाड़ व अन्य धाराओं सहित एक्ट्रोसिटी एक्ट के मामले में जेल भेजे गए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव विकास सिंह को कल न्यायालय ने सशर्त जमानत दे दिया है। बता दें कि पिछले दिनों विशेष न्यायाधीश (एक्ट्रोसिटी) के द्वारा विकास सिंह की अग्रिम जमानत आवेदन को खारिज कर दिया गया था। इसके बाद विकास सिंह को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया गया। विशेष न्यायालय में विकास की ओर से अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को जमानत आवेदन पेश किया था जिस पर कल सुनवाई की तिथि तय हुई थी। विकास सिंह की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता रविन्द्र पराशर, संजय शाह व नवनीत राहुल शुक्ला ने तर्क प्रस्तुत किए। दूसरी तरफ से जमानत पर विरोध किया गया। दोनों पक्षों के तर्क सुनने उपरांत न्यायाधीश ने सशर्त जमानत दी।

Latest News

सलिहाभांठा में श्मशान घाट बना गौठान! गायों का डेरा, कचरे का ढेर, पंचायत बेखबर, जनप्रतिनिधि दूसरे ग्राम की सफाई में व्यस्त

अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीण परेशान, श्मशान घाट की बदहाली ने पंचायत की व्यवस्था पर खड़े किए सवाल, स्वच्छता...

More Articles Like This

- Advertisement -