वकील के घर में घुसकर गाली-गलौज की

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) :  मानिकपुर क्षेत्र में निवासरत अधिवक्ता दिलीप मिरी ने पुरानी बस्ती निवासी शत्रुहन राजपूत समेत उसके 15-20 साथियों पर घर में घुसकर गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। अधिवक्ता मिरी ने मानिकपुर पुलिस चौकी में की लिखित शिकायत में बताया कि उसका परिवार मानिकपुर चौकी अंतर्गत दादर खुर्द में रहता है। 10 माह से वह अपने घर से बाहर था।

इस दौरान अप्रैल में पुरानी बस्ती के कराटे चौक निवासी शत्रुघ्न राजपूत और उनके 15-20 साथी नशा कर उसके घर पहुंचे थे, जिन्होंने घर के अंदर घुसकर गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया था। घर के आसपास भय और आतंक का माहौल बनाया था। जान से मारने की धमकी भी दी थी, इसलिए परिवार भयभीत होकर चुप थे।

Latest News

पुलिस आरआई पर गम्भीर आरोप,पुलिस कर्मियों से कराते हैं बाथरूम की सफाई और झाड़ू-पोछा

जांजगीर-चांपा(आधार स्तंभ) :  संयुक्त पुलिस कर्मचारी एवं परिवार कल्याण संघ ने जांजगीर-चांपा जिले में पदस्थ रक्षित निरीक्षक के विरुद्ध...

More Articles Like This

- Advertisement -