रेल्वे कर्मी से मारपीट कर मोबाईल लूट का मामला, पुलिस नहीं कर रही एफ आई आर

Must Read

दुर्ग(आधार स्तंभ) : दुर्ग में ड्यूटी कर वापस घर लौट रहे एक रेलवे कर्मी से मारपीट कर मोबाइल लूटने का मामला सामने आया है। बदमाशों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने थाने के ठीक सामने घटना को अंजाम दिया।

पाँच बदमाशों ने मारपीट कर मोबाइल लूट लिया। घटना के बाद जब पीड़ित घटना की शिकायत के लिए खुर्सीपार थाना पहुंचा तो पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं किया। पीड़ित ने बताया कि उससे आवेदन लेकर भगा दिए। पुलिस ने अभी तक इस मामले में किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।

जानकारी के मुताबिक रेलवे कॉलोनी भिलाई नगर निवासी मोती लाल (60) रेलवे में गैंग मैन के पद पर कार्यरत है। वो शनिवार सुबह ड्यूटी खत्म करने के बाद करीब चार बजे बाइक से घर जाने के लिए निकला। जैसे ही वह बाइक शो रूम के पास पहुंचा तो बदमाशों ने रास्ते में रोक लिया। उससे मारपीट कर मोबाइल लूट लिया। घटना के 36 घंटे बाद भी पुलिस ने अब तक न तो FIR की है और न ही आरोपियों को पकड़ पाई है।

Latest News

कोरबा मंडल कार्यकारिणी सदस्य कविता सोनी ने तोडी शब्द मर्यादा, थू-थू करते हुए लोग उनके सोच पर उठा रहें है सवाल

कोरबा(आधार स्तंभ) :  कोरबा जिले के रजगामार क्षेत्र की एक 7 वर्षीय मासूम बेटी के साथ निर्दयता करने, उसे...

More Articles Like This

- Advertisement -