रायपुर में ट्रेन के सामने कूदा युवक, पायलट ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक, गंभीर रूप से हुआ घायल

Must Read

रायपुर(आधार स्तम्भ) :  राजधानी रायपुर में खमतराई रेलवे क्रॉसिंग पर शनिवार को सुबह-सुबह युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। साउथ-बिहार एक्सप्रेस की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

ट्रेन का परिचालन हुआ प्रभावित

जानकारी के मुताबिक, आरा से दुर्ग चलने वाली साउथ बिहार एक्सप्रेस आज सुबह जब श्रीनगर रेलवे क्रॉसिंग से गुजर रही थी, इस बीच युवक ने ट्रेन के आगे कथित तौर पर छलांग लगा दी। हादसे में युवक को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई है। घटना के बाद लोटो पायलट ने ट्रेन को रोक दिया है, जिससे करीब 15 मिनट से ज्यादा वक्त तक परिचालन प्रभावित हुआ है।

खमतराई पुलिस और रेलवे अधिकारियों को घटना की सूचना दी गई है। फिलहाल स्थानीय लोग घायल युवक को रेलवे ट्रैक से दूर लाकर अस्पताल भेजने की तैयारी कर रहे हैं।फिलहाल युवक की पहचान और ट्रेन के सामने कूदने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Latest News

खेत में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, क्षेत्र में दहशत का माहौल

उरगा (आधार स्तंभ) : अर्धनग्न अवस्था में अज्ञात व्यक्ति की खेत में मिली लाश। हत्या कर खेत में फेंकने...

More Articles Like This

- Advertisement -