फैक्ट्री हादसा करंट लगने से मजदूर की मौत, 50 लाख मुआवजे की मांग पर प्रदर्शन…

Must Read

राजनांदगांव (आधार स्तंभ) :  जिले के सोमनी थाना क्षेत्र के टेडेसरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित ओरिएंटल इस्पात फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह हुए हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। काम के दौरान करंट की चपेट में आने से 27 वर्षीय मजदूर पौराणिक विश्वकर्मा की जान चली गई। घटना के बाद फैक्ट्री परिसर में मजदूरों और ग्रामीणों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।जानकारी के अनुसार, मृतक पौराणिक विश्वकर्मा पिता सुन्दरलाल विश्वकर्मा फैक्ट्री में कार्यरत था। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे काम करते समय वह अचानक बिजली करंट की चपेट में आ गया। सहकर्मियों ने तत्काल उसे शासकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

हादसे की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में मजदूर और ग्रामीण फैक्ट्री परिसर में पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों ने कंपनी प्रबंधन पर सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मृतक के परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा और बीमा राशि का भुगतान करने की मांग की।विरोध प्रदर्शन के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे और लोगों से बातचीत की। कंपनी प्रबंधन की ओर से फैक्ट्री मैनेजर ने नियमानुसार बीमा राशि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया, लेकिन अतिरिक्त मुआवजे की मांग को लेकर सहमति नहीं बन सकी।फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के वास्तविक कारणों और फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों के पालन की भी जांच की जा रही है। घटना के बाद फैक्ट्री परिसर में कुछ समय तक तनाव की स्थिति बनी रही।

Latest News

CSMCL ओवरटाइम घोटाला: पूर्व आबकारी सचिव अरुणपति त्रिपाठी गिरफ्तार…

रायपुर (आधार स्तंभ)  :   छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित सीएसएमसीएल (CSMCL) ओवरटाइम भुगतान घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने...

More Articles Like This

- Advertisement -