राजधानी में गैंगरेप का सनसनी खेज मामला आया सामने,जांच में जुटी पुलिस।।

Must Read

रायपुर(आधार स्तंभ) : राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर इलाके में एक युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। कहा जा रहा है कि 3 युवकों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है।

वारदात के बाद आरोपियों ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी।

बताया जा रहा है कि आरोपियों की धमकी के बाद पीड़िता डरी हुई थी। जिसके कारण उसने अभी तक पुलिस को इसकी जानकारी नहीं दी थी। यह मामला अगस्त 2023 का है जब तीन आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया था।

अब किसी तरह हिम्मत जुटाकर युवती ने एफआईआर दर्ज कराई है। जिसके बाद अभनपुर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Latest News

पुलिस आरआई पर गम्भीर आरोप,पुलिस कर्मियों से कराते हैं बाथरूम की सफाई और झाड़ू-पोछा

जांजगीर-चांपा(आधार स्तंभ) :  संयुक्त पुलिस कर्मचारी एवं परिवार कल्याण संघ ने जांजगीर-चांपा जिले में पदस्थ रक्षित निरीक्षक के विरुद्ध...

More Articles Like This

- Advertisement -