यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता : कोरबा स्टेशन सेकंड एंट्री गेट का फुट ओवर ब्रिज पुनः आवागमन हेतु खोला गया

Must Read

कोरबा(आधार स्तम्भ) :  यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कोरबा रेलवे स्टेशन के सेकंड एंट्री गेट पर स्थित फुट ओवर ब्रिज को आवश्यक मरम्मत एवं संरचनात्मक सुधार के उपरांत आज से पुनः खोल दिया गया है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में स्टेशन साईडिंग क्षेत्र में कार्य के दौरान एक वाहन के फुट ओवर ब्रिज से टकराने की घटना हुई थी। इसके पश्चात डिप्टी मुख्य अभियंता (ब्रिज) द्वारा किए गए निरीक्षण के पश्चात् यात्रियों की सुरक्षा की दृष्टि से इस फुट ओवर ब्रिज को अस्थायी रूप से बंद किया गया था।

निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर फुट ओवर ब्रिज पर आवश्यक मरम्मत एवं संरचनात्मक सुधार कार्य शीघ्रता से प्रारंभ किए गए। सामान्यतः इस कार्य में लगभग दो माह का समय लगने की संभावना थी, किंतु यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा कार्य को प्राथमिकता देते हुए तीव्र गति से पूर्ण कराया गया।

मरम्मत कार्य के सफलतापूर्वक पूर्ण होने तथा फुट ओवर ब्रिज को पूरी तरह सुरक्षित पाए जाने के पश्चात् इसे अब यात्रियों के आवागमन हेतु पुनः खोल दिया गया है। यात्रीगण अपनी सुविधानुसार सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यात्रा के लिए इसका उपयोग कर सकते हैं।

Latest News

अकलतरा ओवरब्रिज के नीचे बड़ा हादसा, पानी से भरे गहरे गड्ढे में जा गिरा, बाल बाल बचा परिवार

अकलतरा(आधार स्तंभ) :  अकलतरा में रविवार शाम एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब पामगढ़ से शादी समारोह...

More Articles Like This

- Advertisement -