यातायात नियमों का उल्लंघन, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चौकी प्रभारी ने काटा खुद का चालान

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कदम उठाते हुए चौकी प्रभारी को फटकार लगाई। फिर चौकी पहुंचे प्रभारी ने खुद ही अपने नाम से 500 रुपए का चालान अपने ही हस्ताक्षर से काटा।

यह घटनाक्रम तब हुआ जब सीएसईबी पुलिस सहायता केंद्र (चौकी) में हाल ही में पदस्थ प्रभारी एसआई जितेंद्र यादव बिना हेलमेट के एक्टिवा पर सवार होकर चौकी जा रहे थे। संयोग से उसी समय पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी उसी रास्ते से गुजर रहे थे। उन्होंने एसआई द्वारा नियम का उल्लंघन देखा और तुरंत खुद पर कार्रवाई के निर्देश दिए।

एसपी ने उन्हें तुरंत अपनी ही चौकी में जाकर चालान कटवाने कहा। मोटर वाहन अधिनियम के तहत एसआई ने अपना चालान जमा किया।

सुरक्षा के लिए हेलमेट जरूर पहनें

सीएसईबी चौकी प्रभारी जितेंद्र यादव ने बताया कि घर से चौकी स्कूटी में बिना हेलमेट आ रहा था। इस दौरान एसपी साहब की नजर पड़ी तो तुरंत फोन कर यातायात नियम का उल्लंघन करने पर चालान जमा करने को कहा, साहब के निर्देश पर पांच सौ रूपये का चालान जमा किया हूँ। उन्होंने सार्वजनिक रूप से लोगों से अपील की है कि वे दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनें।अपने परिवार और दोस्तों को भी हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करें।

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -