पुलिस विभाग में फेरबदल, ए एस पी नेहा वर्मा गई बस्तर, नीतीश ठाकुर, पंकज चंद्रा आ रहे कोरबा

Must Read

रायपुर/कोरबा(आधार स्तंभ) : नगरीय निकायों के चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले विभिन्न विभागों में तबादलों का दौर जारी है। इस कड़ी में पुलिस विभाग के 13 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों का तबादला सूची जारी हुआ है।

पुलिस मुख्यालय से जारी तबादला आदेश के अनुसार कोरबा जिला भी प्रभावित हुआ है। कटघोरा में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा का तबादला बस्तर जिला हुआ है। उनके स्थान पर कांकेर जिला से नीतीश कुमार ठाकुर को पदस्थापना मिली है। पुलिस मुख्यालय में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा बांगो बटालियन में पदस्थ किए गए हैं।

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -