भारत के उच्चतम न्यायालय के न्यायाधिपतिगण एवं छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति का कोरबा जिला में ऐतिहासिक आगमन

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) : भारत के उच्चतम न्यायालय के माननीय न्यायाधिपतिगण श्री सूर्यकांत, पी0 नरसिम्हा, एवं छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के माननीय मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने कोरबा जिले का दौरा किया। यह दौरा कोरबा जिले के इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय है।

बुका वन विश्राम गृह में किया वृक्षारोपण

माननीय न्यायाधिपतिगण ने बुका वन विश्राम गृह कटघोरा जिला कोरबा के प्रागंण में वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर न्यायाधिपतिगण, न्यायिक अधिकारीगण, जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे। यह वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

बुका जल विहार का दौरा

न्यायाधिपतिगण ने बुका जल विहार कटघोरा का दौरा किया और इसकी प्राकृतिक सुंदरता को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने नौकाविहार का भी आनंद लिया। यह दौरा कोरबा जिले के पर्यटन को बढ़ावा देने में मदद करेगा।

इस अवसर पर रजिस्ट्रार जनरल, बी. वर्मा, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर, जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा, पुलिस अधीक्षक कोरबा, आयुक्त नगर पालिक निगम कोरबा, वनमंडलाधिकारी कटघोरा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Latest News

30 अप्रैल से पहले CG Board 10th-12th Result जारी होने की खबर…

रायपुर(आधार स्तम्भ) :  छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है।...

More Articles Like This

- Advertisement -