‘बोलो जुबां केसरी…’, शादी के बाद दुल्हन ने देसी अंदाज में खाया गुटखा, पति फोन पर बतियाता रह गया!.

Must Read

Bride Chewing Pan Masala : यह मामला राजस्थान के बारां का बताया जा रहा है। जहां सामूहिक विवाह में तमाम जोड़ों की शादी होने के बाद एक जोड़ा घर जाने को तैयार था। इस बीच दूल्हा फोन पर बतियाने लगा। तभी दुल्हन हाथ में गुटखा निकाला, उसमें ‘जर्दा’ मिक्स किया और अपने पति के सामने ही खा लिया।

Ladki Ka Gutkha Khane Ka video: सोशल मीडिया पर एक नव-विवाहित जोड़े का वीडियो खूब देखा जा रहा है। क्योंकि भैया, लोगों ने मर्दों को गुटखा चबाते तो खूब देखा है, लेकिन जब यही काम एक दुल्हन ने किया तो उसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया। वैसे चाहे महिला हो या पुरुष, पान-मसाला खाना सबकी सेहत के लिए हानिकारक है। लेकिन दुल्हन को पान-मसाला खाता देख लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। वीडियो को साझा करते हुए दावा किया गया कि यह मामला राजस्थान के बारां का है। जहां सामूहिक विवाह में तमाम जोड़ों की शादी होने के बाद एक जोड़ा घर जाने को तैयार था। इस बीच दूल्हा फोन पर बतियाने लगा। तभी दुल्हन हाथ में गुटखा निकाला, उसमें ‘जर्दा’ मिक्स किया और अपने पति के सामने ही खा लिया। इस पूरे मामले पर आपका क्या कहना है? कमेंट में बताइए।

जब दुल्हन ने खाया पान-मसाला!

जब दुल्हन ने खाया पान-मसाला!

यह क्लिप मात्र 15 सेकंड का है जिसे किसी वाहन से फिल्माया गया है। सबसे पहले हमारी नजरें एक नव-विवाहित जोड़े पर जाती हैं। दूल्हा फोन पर बतियाता दिखाई देता है। जबकि दुल्हन हाथ में एक पैकेट पकड़े है, और उसे हिलाकर मिक्स कर रही है। ठीक उसी तरह से जैसे किसी पान-मसाला को मिक्स किया जाता है। इसके बाद वो बिंदास उस मसाले को मुंह में डालकर खाली पैकेट को साइड में फेंक देती है। यही देखकर इंटरनेट की जनता मौज ले रही है। रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान के बारां में 26 मई को सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया, जिसमें 2 हजार 222 जोड़े शादी के बंधन में बंधे। शादी के इस आयोजन का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हुआ।

Latest News

सेवा संकल्प अभियान के तहत करतला में रक्तदान शिविर, 14 यूनिट रक्त संग्रह

करतला (आधार स्तंभ) : सेवा संकल्प अभियान के तहत आदरणीय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में सामुदायिक...

More Articles Like This

- Advertisement -