एनीकट में मिली युवती की लाश, हत्या की आशंका

Must Read

सहेली की शादी में जाने निकली थी, फिर लौटी ही नहीं; तैरता हुआ मिला शव

कोरबा (आधार स्तम्भ) । कोरबा में राताखार स्थित हसदेव नदी पर बने एनीकट में एक युवती की लाश मिली है। वह सहेली की शादी में जाने के लिए घर से निकली थी। मगर उसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। बाद में उसका शव मिला है। युवती के हत्या की आशंका जताई गई है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

सोमवार सुबह कुछ लोग एनीकट में नहाने गए थे। उसी दौरान उन्होंने तैरती हुई एक लाश देखी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद किया और शव की पहचान की। तब पता चला कि युवती का नाम चांदनी चौरसिया (18) है। वह बुधवारी बस्ती की रहने वाली थी।

इसके बाद पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी थी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने ही लड़की के शादी में जाने वाली बात पुलिस को बताई। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Latest News

सेवा संकल्प अभियान के तहत करतला में रक्तदान शिविर, 14 यूनिट रक्त संग्रह

करतला (आधार स्तंभ) : सेवा संकल्प अभियान के तहत आदरणीय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में सामुदायिक...

More Articles Like This

- Advertisement -