बीजापुर जिले के चिहका–उसपरी मार्ग पर 10 किलो IED बरामद, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

Must Read

बीजापुर (आधार स्तंभ) :  माओवादियों की बड़ी साजिश को सुरक्षा बलों ने समय रहते नाकाम कर दिया। थाना भैरमगढ़ एवं बीजापुर बीडीएस की संयुक्त टीम गुरुवार को उसपरी क्षेत्र में गश्त व सर्चिंग अभियान पर निकली थी। इसी दौरान चिहका–उसपरी मार्ग पर संदिग्ध इलेक्ट्रिक तार दिखाई देने पर टीम ने आसपास के इलाके की सघन तलाशी ली।

तलाशी के दौरान सुरक्षा बलों को एक स्टील टिफिन में छिपा लगभग 10 किलो का कमांड IED बरामद हुआ। तत्काल बीडीएस टीम को बुलाकर पूरे क्षेत्र को सुरक्षित किया गया।

बीडीएस विशेषज्ञों ने सावधानीपूर्वक जांच के बाद बरामद IED को मौके पर ही सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया। समय पर कार्रवाई से क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को टाल दिया गया।

सुरक्षा बलों ने बताया कि माओवादी अक्सर इसी मार्ग पर सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए IED प्लांट करते हैं, लेकिन लगातार सर्च अभियान के चलते उनकी कोशिशें नाकाम हो रही हैं।

 

Latest News

गेवरा खदान में भू-विस्थापित श्रमिकों का हल्ला बोल, छह घंटे कामकाज ठप

अजय जायसवाल के नेतृत्व में विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे श्रमिक, 29 अक्टूबर को SECL प्रबंधन के...

More Articles Like This

- Advertisement -