बिलासपुर में ईद और गणपति विसर्जन के मद्देनजर पैदल फ्लैग मार्च

Must Read

बिलासपुर (आधार स्तंभ) :– ईद मिलाद-उन-नवी और गणेश चतुर्थी के अवसर पर शहर में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के नेतृत्व में पैदल फ्लैग मार्च किया गया। लगभग  ने शहर के सभी क्षेत्रों में मार्च किया और असामाजिक तत्वों पर नजर रखी।

इस दौरान, पुलिस ने साम्प्रदायिक सौहार्द और शांति बनाए रखने के लिए विशेष व्यवस्था की। भीड़-भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया और थानों की पेट्रोलिंग के साथ-साथ विशेष पेट्रोलिंग की व्यवस्था की गई।

फ्लैग मार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी और लगभग 300 जवान शामिल थे। पुलिस ने असामाजिक तत्वों की अवांछित गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई करने के लिए निरंतर पेट्रोलिंग की।

Latest News

हर्षोल्लास के साथ प्राइमेक्स एजुकेशन में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

| कोरबा (आधार स्तंभ)  : "टैली एजुकेशन, बेंगलुरु'' से मान्यता प्राप्त कोरबा के एकमात्र टैली ट्रेनिंग एवं असेसमेंट सेंटर "...

More Articles Like This

- Advertisement -