बिजली विभाग की लापरवाही से दो मवेशियों की मौत…ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Must Read

बिलाईगढ़ (आधार स्तंभ) :  जिले के रायकोना गांव में बिजली विभाग की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। गांव में ट्रांसफार्मर से जुड़े खुले तारों में करंट फैल जाने से दो मवेशियों की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार इस समस्या की शिकायत बिजली विभाग से की, लेकिन विभाग ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की।

ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर के पास खुले तार लटक रहे हैं, जिनमें लगातार करंट दौड़ता रहता है। यह स्थिति ग्रामवासियों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकती है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर विभाग जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं करता, तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

इसके साथ ही ग्रामीणों ने यह भी बताया कि गांव का एक और ट्रांसफार्मर कई दिनों से खराब पड़ा है, जिससे उन्हें बिजली की भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतें करने के बावजूद विभाग की ओर से अब तक कोई संज्ञान नहीं लिया गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि विभाग की लापरवाही से मवेशियों की जान गई है, और यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो किसी बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता। ग्रामीणों की मांग है कि बिजली विभाग तत्काल खुले तारों को दुरुस्त करे और दोषियों पर कार्रवाई की जाए।

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -