जांजगीर-चांपा ब्रेकिंग: बॉम्बे मार्केट में भीषण आग, तीन बड़ी दुकानें और दो ठेले जलकर खाक

Must Read

जांजगीर-चांपा (आधार स्तंभ) :  जांजगीर-चांपा जिले के थाना शिवरीनारायण क्षेत्र के अंतर्गत बॉम्बे मार्केट में मंगलवार देर रात भीषण आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। घटना बुधवार तड़के लगभग 1:30 से 2:00 बजे के बीच की बताई जा रही है। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते शहर की तीन बड़ी दुकानें और दो ठेले उसकी चपेट में आ गए।

इस हादसे में —

  1. चित्रा इलेक्ट्रॉनिक्स (प्रो. खगेंद्र केसरवानी),2. कलकत्ता होजरी एवं बॉम्बे साड़ी सेल (प्रो. भागवत प्रसाद थावाइत),3. बॉम्बे सू हाउस (प्रो. राजदीप थावाइत),4. लालू पान ठेला और संतोष यादव का साइकिल ठेला — पूरी तरह से जलकर खाक हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही शिवरीनारायण पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। साथ ही छत्तीसगढ़ अग्निशमन सेवा, होमगार्ड जांजगीर, न्यूको सीमेंट पावर प्लांट, केएसके पावर प्लांट, प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड और मड़वा पावर प्लांट के अग्निशमन वाहनों ने मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया गया है।

स्थानीय व्यापारियों के अनुसार, आग से लगभग 30 से 35 लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया है। घटना के बाद से क्षेत्र के व्यवसायियों में दहशत और आक्रोश दोनों व्याप्त हैं। व्यापारियों ने प्रशासन से उचित मुआवज़े और बाजार क्षेत्र में अग्निशमन की बेहतर व्यवस्था की मांग की है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। शिवरीनारायण पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -