बस हादसे का शिकार, 10 यात्री घायल…

Must Read

जशपुर(आधार स्तंभ)   :   जिले में शुक्रवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के वक्त बस में करीब 40 यात्री सवार थे। दुर्घटना में 10 से अधिक यात्री घायल हो गए, जिनमें कुछ को गंभीर चोटें आई हैं। मिली जानकारी के अनुसार, जय बाला जी नाम की बस झारखंड के रामगढ़ से कोरबा की ओर जा रही थी। सुबह करीब 4 बजे कुनकुरी थाना क्षेत्र के टांगरपानी गांव के पास चालक का बस से नियंत्रण हट गया, जिसके बाद बस पलट गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे की वजह चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए होली क्रॉस हॉस्पिटल, कुनकुरी में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Latest News

बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एक्टिव, छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन झमाझम बारिश के आसार, कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट

रायपुर(आधार स्तंभ) :   छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और प्रदेश के सभी हिस्सों में...

More Articles Like This

- Advertisement -