दर्दनाक हादसा : बिजली गिरने से मां और बेटी की मौत…

Must Read

बलरामपुर(आधार स्तंभ)  :   जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। बिजली गिरने से मां और बेटी की मौत हो गई। घटना जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पतरापारा का है।मृतकों की पहचान पतरापारा की रहने वाली मानती टेकाम (33 वर्ष) और उनकी बेटी कुमारी विमला टेकाम (14 वर्ष) के रूप में हुई है।जानकारी के मुताबिक़, मानती टेकाम और बेटी कुमारी विमला खेत में काम करने गई थी।इसी बीच अचानक दोपहर लगभग 2:10 बजे मौसम बदल गया। गरज चमक के साथ तेज बारिश होने लगी।

जिससे बचने के लिए दोनों पेड़ के नीचे खड़े हो गए। तभी बिजली पेड़ के पास गिरी और दोनों उसकी चपेट में आ गयी।जिससे उनकी मौके पर मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही थाना राजपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।फिलहाल आगे की क़ानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Latest News

चक्रवात ‘अनर्ब’ के अलर्ट पर जिलों में अलग-अलग फैसले: कहीं एक दिन – कहीं दो दिन स्कूल बंद, तो कोरबा और रायपुर में शिक्षकों...

एक ही मौसम चेतावनी पर प्रशासनिक निर्णयों में दिखा अंतर, विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए छुट्टी घोषित लेकिन शिक्षकों...

More Articles Like This

- Advertisement -