बस की चपेट में आने से मामा भांजे की मौत

Must Read

कोरबा। जिले में एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवारों को रौंद दिया। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक रिश्ते में मामा-भांजा बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार पाली क्षेत्र में यह हादसा हुआ। कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग 130 पर पाली थाना क्षेत्र में रंगोले चौक के पास शुक्रवार दोपहर लगभग ढाई बजे तेज रफ्तार रॉयल बस ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि दोनों मृतक दुर्गेशी यादव और अजय कुमार यादव रिश्ते में मामा-भांजा थे जो ग्राम करतली के रहने वाले थे। दोनों बाइक क्रमांक सीजी-12एआर-8962 से घर लौट रहे थे। इस बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर रंगोले चौक को पार करने के दौरान तेज रफ्तार बस ने बाइक को ठोकर मार दिया।

हाइवे पर बस की रफ्तार इतनी अधिक थी कि ठोकर के बाद बाइक बस के चक्के में फंस गई और बाइक को कुछ दूर तक घसीटती ले गई। इसके बाद बस आगे नहीं बढ़ सकी। चालक घटना स्थल से फरार हो गया। फिलहाल, मामले में पुलिस बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Latest News

आदिवासी बालक आश्रम में कथित फर्जी एंट्री का खेल? 40 किमी दूर पदस्थ अधीक्षक को अतिरिक्त प्रभार… आखिर क्यों?

50 सीटर आश्रम में 34 बच्चों की एंट्री, करीब 15 बच्चों का घर पर रहने का दावा; अधीक्षक की...

More Articles Like This

- Advertisement -