अप्पू गार्डन में तीन दिन खोला जाएगा वेव्हपूल

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा सीएसईबी चौक के समीप स्थित विवेकानंद उद्यान-अप्पू गार्डन में स्थित वेव्हपूल को 9 अप्रेल मंगलवार से आमजन के उपयोग हेतु खोल दिया जायेगा। वेव्हपूल सप्ताह में 3 दिन मंगलवार शुक्रवार व रविवार को संचालित होगा तथा सुबह 9:00 बजे से 10:30 बजे तक केवल परिवार व महिलाओं के लिए एवं 11:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक पुरुषों के लिए खोला जाएगा।

यहां उल्लेखनीय है कि लोगों को कृत्रिम समुद्री लहरों का लुत्फ उठाने के लिए निगम द्वारा विवेकानंद उद्यान में वेव्हपूल का संचालन वर्षों से किया जा रहा है, वर्तमान में ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए 9 अप्रैल मंगलवार से पुनः वेव्हपूल का संचालन प्रारंभ हो जाएगा तथा सप्ताह में तीन दिन उक्त तिथि व समय पर संचालित होगा । वेव्हपूल के उपयोग हेतु शुल्क निर्धारित है तथा इस हेतु महिला व पुरुषों के लिए 75 रुपए एवं 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए 50 रुपये शुल्क रखा गया है।

Latest News

आदिवासी बालक आश्रम में कथित फर्जी एंट्री का खेल? 40 किमी दूर पदस्थ अधीक्षक को अतिरिक्त प्रभार… आखिर क्यों?

50 सीटर आश्रम में 34 बच्चों की एंट्री, करीब 15 बच्चों का घर पर रहने का दावा; अधीक्षक की...

More Articles Like This

- Advertisement -