बरपाली विद्युत विभाग की लापरवाही से फिर गई दो मवेशियों की जान

Must Read

*बरपाली विद्युत विभाग की लापरवाही से फिर गई दो मवेशियों की जान*

*पूर्व में सूचना मिलने पर भी विभाग अपनी कुंभकर्णी निद्रा से नहीं जागा*

आधार स्तंभ (बरपाली) : बरपाली विद्युत विभाग की लापरवाहियों का सिलसिला लगातार हो रही शिकायतों प्रदर्शनों तथा अखबारों में बनती सुर्खियों के बावजूद भी अनवरत जारी है। आज पुनः बरपाली विद्युत विभाग की लापरवाही से ग्राम बरपाली के वार्ड क्रमांक 11 में एल टी लाइन के टूटने से दो बेजुबान मवेशियों की जान चली गई। विद्युत विभाग की लापरवाही से मवेशियों की जान जाने से संबंधित घटनाएं कई बार हो चुकी हैं पूर्व के वर्षों में एक व्यक्ति की जान भी विद्युत विभाग की लापरवाही से चली गई थी परंतु फिर भी विभाग अपनी कुंभकरनी निंद्रा से अभी तक नहीं जाग पाया है शायद विभाग को इससे भी बड़ी किसी घटना का इंतजार है। जिस स्थान पर मवेशियों की जान गई है उसी स्थान पर दिन में अक्सर बच्चे खेलते हुए दिख जाते हैं यह तो अच्छा हुआ की एलटी लाइन रात के समय टूटी तथा विद्युत विभाग सिर्फ मवेशियों की जान लेकर संतुष्ट हो गया अन्यथा मवेशियों के स्थान पर इंसानी जिंदगी में भी हो सकती थी।

वार्ड क्रमांक 11 के निवासी विपेंद्र रोहिदास जी ने बताया कि लोहे के खंभे में बीते लगभग 2 माह से विद्युत प्रवाह हो रहा है जिसकी सूचना विद्युत विभाग को दे दी गई थी पर विद्युत विभाग ने इस विषय को गंभीरता से नहीं लेते हुए संज्ञान नहीं लिया जिस कारण मवेशियों की जान चली गई।

वार्ड क्रमांक 11 के ही निवासी मनोज शर्मा जी ने बताया कि विद्युत विभाग के द्वारा हर बार पेड़ों की छंटाई की जाती है किंतु इस बार पेड़ों की छंटाई नहीं की गई जिस वजह से एलटी लाइन पर पेड़ों की टहनियों का वजन पड़ने के कारण तार टूट गई क्योंकि पूर्व में भी इस स्थान पर तार टूट चुकी है जिसे की जोड़ जोड़ कर चलाया जा रहा है।

Latest News

सलिहाभांठा में श्मशान घाट बना गौठान! गायों का डेरा, कचरे का ढेर, पंचायत बेखबर, जनप्रतिनिधि दूसरे ग्राम की सफाई में व्यस्त

अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीण परेशान, श्मशान घाट की बदहाली ने पंचायत की व्यवस्था पर खड़े किए सवाल, स्वच्छता...

More Articles Like This

- Advertisement -