कुएँ में उतरे 5 लोगों की हुई मौत,SDRF की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है

Must Read

जांजगीर-चांपा(आधार स्तंभ) : छत्तीसगढ़ राज्य के जांजगीर-चांपा जिले में कुएं में डूबने से 5 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति को बचाने के चक्कर में कुएं के अंदर एक के बाद एक व्यक्ति उतरते गए और सभी पांचों की मौत हो गई।

पूरा मामला बिर्रा थाना क्षेत्र का है।बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति कुएं में लकड़ी अंदर गिरने पर उसे निकालने घुसा था, तभी गैस का रिसाव होने लगा और वह बहोश हो गया। इसके बाद बाकी लोग उसे निकालने कुएं में उतरे थे, लेकिन ये सब भी जहरीली गैस के कारण जिंदा नहीं लौट सके।

 पिता, 2 पुत्र समेत 5 लोगों की मौत

इस दौरान पड़ोसी रमेश पटेल आया और वह बचाने के लिए कुएं के अंदर गया। उसकी भी सांसें भरने लगी, फिर उसे बचाने उसके दो बेटे राजेंद्र, जितेंद्र भी कुएं के अंदर चले गए। इस तरह पड़ोस के टिकेश चन्द्रा भी उसे बचाने कुएं अंदर चला गया। गैस रिसाव से बाप और 2 बेटे समेत 5 लोगों की जान चली गई।

मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर बिर्रा पुलिस और तहसीलदार अपनी टीम के साथ पहुंचे हैं। SDRF की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।

Latest News

चक्रवात ‘अनर्ब’ के अलर्ट पर जिलों में अलग-अलग फैसले: कहीं एक दिन – कहीं दो दिन स्कूल बंद, तो कोरबा और रायपुर में शिक्षकों...

एक ही मौसम चेतावनी पर प्रशासनिक निर्णयों में दिखा अंतर, विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए छुट्टी घोषित लेकिन शिक्षकों...

More Articles Like This

- Advertisement -