प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 10 साल पहले बना पुल पूरी तरह से दिख रहा क्षतिग्रस्त

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 10 साल पहले बना बगदेवा से राल के बीच पुल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बिना सरिया के पुल निर्माण के कारण दो हिस्से में बंटने के साथ ही पिलर भी टूट गया है। इसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि मार्ग पर दो पुल, पुलिया है। इसका निर्माण 10 साल पहले हुआ था। खदान क्षेत्र होने के कारण 12 टन क्षमता वाले पुल पर 50 से 60 टन वाले वाहन दौड़ रहे थे। इस वजह से समय से पहले ही पुलिया और पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। इस मार्ग पर ग्रामीण आवाजाही अभी भी कर रहे हैं। भारी वाहन चलने से कभी भी यह नीचे गिर सकता है।

Latest News

कोरबा मंडल कार्यकारिणी सदस्य कविता सोनी ने तोडी शब्द मर्यादा, थू-थू करते हुए लोग उनके सोच पर उठा रहें है सवाल

कोरबा(आधार स्तंभ) :  कोरबा जिले के रजगामार क्षेत्र की एक 7 वर्षीय मासूम बेटी के साथ निर्दयता करने, उसे...

More Articles Like This

- Advertisement -