पतरापाली रोड पर भयावह सड़क हादसा, बाइक सवार की मौत

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ)  :  बरसात के मौसम में वाहनों का उपयोग करने के दौरान सावधानी जरूरी है। जरा सी लापरवाही दुर्घटना का कारण बन सकती है। कटघोरा क्षेत्र में बीती रात हुए हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

मृतक की पहचान राम सिंह नेटी (52 वर्ष), निवासी जेजरा के रूप में हुई है। घटना बीती रात हुई। जब राम सिंह अपनी बाइक से जेजरा से पतरापाली मार्ग की ओर जा रहा था।

पतरापाली रोड पर उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे सडक़ किनारे भरे पानी में जा गिरी। रात होने और पानी गहरा होने के कारण राम सिंह खुद को बाहर नहीं निकाल सके और डूबने से उनकी मौत हो गई। सुबह राहगीरों द्वारा हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित किया गया। कटघोरा पुलिस की प्रियंका (जांच अधिकारी) अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचीं और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों और परिस्थितियों की विस्तृत जांच कर रही है।

Latest News

बरपाली में CSR मद से बनी CC सड़क तीन माह में उखड़ी, उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग

करतला (आधार स्तंभ) : ग्राम बरपाली के बाजार मोहल्ला स्थित मां मड़वारानी मंदिर से जैत-स्तंभ तक अडानी (लैंको अमरकंटक)...

More Articles Like This

- Advertisement -