नाकोड़ा ज्वेलर्स में IT की दबिश

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) :  शहर के निहारिका क्षेत्र में संचालित श्री नाकोड़ा ज्वैलर्स में आयकर विभाग की टीम ने दबिश दी है। यहां तीन अलग-अलग गाड़ियों में पहुंची टीम के अधिकारियों द्वारा आवश्यक जांच पड़ताल की जा रही है। जांच पड़ताल के दौरान दुकान में कामकाज पूरी तरह से रोक दिया गया है।

सूत्र बताते हैं कि आयकर भुगतान में गफलत करने की शिकायत/सन्देह पर यह जांच पड़ताल की जा रही है।हालांकि अभी विभागीय तौर पर इस जांच के संबंध में कुछ भी स्पष्ट नहीं किया जा सका है लेकिन चर्चाओं के मुताबिक यह मामला आयकर का सही भुगतान नहीं होने से जुड़ा हो सकता है। समाचार लिखे जाने तक टीम प्रतिष्ठान में ही मौजूद है और रिकार्ड खंगाल रही है।

Latest News

ग्राम डीडासरई–देवपहरी के जंगल में दो महिलाओं के ऊपर भालू ने किया खतरनाक हमला

कोरबा(आधार स्तंभ)  :   जिले के वनांचल ग्राम डीडासरई–देवपहरी के जंगल में मंगलवार शाम करीब 6 बजे भालू के हमले...

More Articles Like This

- Advertisement -