कोरबा (आधार स्तंभ) : कोतवाली थानांतर्गत ईमलीडुग्गू गौ-माता चौक के पास तेज रफ्तार कार की ठोकर से बाइक सवार एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया है। घटना मंगलवार शाम 5:00 बजे की घटना है जहां घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची जहां घायल युवक को जिला मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना किया। युवक की हालत को देखते हुए डॉक्टर ने जांच के बाद बिलासपुर से उसे रेफर कर दिया जहां युवक ने गुरुवार की सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

वही एक और हादसा में कुसमुंडा थाना अंतर्गत वैशाली नगर पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। दोनों अपने किसी साथी के यहां छठी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे जहां से वापसी के दौरान हादसा हो गया। मृतकों के नाम संतोष श्रीवास और जे आरमी है। मर्ग कायम कर पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।



