भाजपा पार्षदों ने महापौर के खिलाफ खोला मोर्चा, अविश्वास प्रस्ताव लाने कोरबा कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : भारतीय जनता पार्टी पार्षद दल ने निगम महापौर राजकिशोर प्रसाद के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कोरबा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग की है। इस मौके पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी ने कहा कि उनके संपर्क में कांग्रेसी पार्षद हैं जो इस अविश्वास प्रस्ताव में उनका समर्थन करेंगे।

वही भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह ने कहा कि सभी भाजपा पार्षद एकजुट है और मिलकर इस अविश्वास प्रस्ताव पर अपना मत रखेंगे। नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने कहा कि महापौर के भ्रष्टाचार को लेकर पार्षद काफी नाराज हैं भाजपा पार्षदों के वार्डो में काम नहीं हो रहा है साथ ही कई कांग्रेसी पार्षद भी अपने वादों के सफाई को लेकर परेशान हैं जिस वजह से अविश्वास प्रस्ताव को लेकर कोरबा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। इस मौके पर भाजपा पार्षद मौजूद रहे।

Latest News

अश्लील वीडिया बनाकर किया ब्लैकमेल, नाबालिग से मांगे पैसे, मामला दर्ज

बालोद(आधार स्तम्भ) :  जिले के अर्जुन्दा थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती से ब्लैकमेलिंग का गंभीर मामला सामने आया है।आरोपी...

More Articles Like This

- Advertisement -