धुरकोट गांव में फूड पॉइजनिंग का कहर, एक बच्चे की मौत से मचा हड़कंप…

Must Read

जांजगीर-चांपा(आधार स्तम्भ) :  जांजगीर-चांपा जिले के धुरकोट गांव में कथित फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। एक ही परिवार के चार बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें पेट दर्द और उल्टी की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान 15 वर्षीय अखिलेश धीवर की मौत हो गई, जिससे परिवार और गांव में मातम पसरा हुआ है।

बताया जा रहा है कि बच्चों ने रविवार शाम तरबूज खाया था और रात में चिकन का सेवन किया था। इसके कुछ देर बाद सभी बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है।फिलहाल हितेश धीवर (12 वर्ष), पिंटू धीवर (18 वर्ष) और धीवर (4 वर्ष) का उपचार जारी है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है और परिजन बेहद सदमे में हैं।स्वास्थ्य विभाग की टीम मामले की जांच में जुट गई है। डॉक्टरों द्वारा बच्चों के फूड सैंपल और बीमारी के कारणों की जांच की जा रही है, ताकि फूड पॉइजनिंग की वास्तविक वजह सामने आ सके।
Latest News

आईसेक्ट बम्हनिडीह मे शिक्षक दिवस समारोह धूमधाम से सम्पन्न

जांजगीर चाम्पा (आधार स्तंभ) : आईसेक्ट कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र बम्हनिडीह नगर पंचायत मे 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस समारोह...

More Articles Like This

- Advertisement -