चालक नशे में तो नही ट्रैफिक पुलिस ने की जांच

Must Read

कोरबा (आधार स्तम्भ) : सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए कोरबा जिले में पुलिस के द्वारा लगातार कोशिश की जा रही है। अलग-अलग क्षेत्र में जांच पड़ताल के जरिए तय किया जा रहा है कि सब कुछ बेहतर हो और दुर्घटनाओं को टालने के लिए अनुकूल वातावरण बने।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस की टीम के द्वारा हाईवे और स्टेट हाईवे पर कैंप करते हुए वाहन चालकों की जांच की गई। पुलिस ने एल्कोमीटर के माध्यम से इस जांच को केंद्रित किया। इसके माध्यम से यह रखने का प्रयास किया गया कि कहीं नशे की स्थिति में गाड़ी ड्राइव तो नहीं की जा रही है। निर्धारित मानक से अलग स्थिति में चालकों पर कार्रवाई की गई। इसके साथ वाहनों को जब्त भी किया गया। बताया गया कि ऐसे प्रकरणों में धारा 185 की कार्रवाई करने के साथ पेनल्टी लगाने का काम कोर्ट कर रहा है। वर्ष 2026 में जनवरी से लेकर अब तक की स्थिति में अलग-अलग मार्गों पर शराब के नशे में गाड़ी ड्राइव करने के 554 मामले सामने आ चुके हैं इनमें से 234 प्रकरण में चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड किए गए हैं और अन्य प्रकरणों के लिए फाइल ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट को मूव की गई है।

 

Latest News

कई जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी व शासकीय सेवक बदले, करतला बी ई ओ संदीप पांडे बने बिलासपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, देखें...

रायपुर/कोरबा (आधार स्तंभ) : जिला शिक्षा विभाग रायपुर द्वारा आज स्थानांतरण सूची जारी किया गया है, जिसमें कई जिलों...

More Articles Like This

- Advertisement -