देर रात नदी पार कर पहुंचे दंतैल हाथी ने अड़सरा में ढहाया मकान

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) : रानीअटारी क्षेत्र से जल्के सर्किल होते हुए उतरदा नदी को पार कर एक विशालकाया वाला दंतैल हाथी देर रात पसान रेंज के अड़सरा गांव पहुंच गया। अचानक पहुंचे इस दंतैल ने यहां उत्पात मचाते हुए गंगासिंह पिता भीम सिंह नामक एक ग्रामीण के मकानों को बुरी तरह ढहा दिया, वहीं कुछ लोगों की फसल भी रौंद दी है। दंतैल के क्षेत्र में पहुंचने व उत्पात मचाए जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है वहीं वन विभाग का अमला भी सतर्क हो गया है। जानकारी मिलने पर अमले ने मौके पर पहुंचकर उत्पाती दंतैल को खदेड़ा। जिस पर उसने जंगल का रूख किया और बलबहरा होते हुए तराईनार पहुंच गया। वर्तमान में वह तराईनार व पिपरहा के बीच स्थित जंगल के बीच विचरण कर रहा है। इस बीच कोरबा वनमंडल के कुदमुरा रेंज के गीतकुंआरी में सक्रिय हाथी लबेद पहुंच गया है। 

Latest News

हर्षोल्लास के साथ प्राइमेक्स एजुकेशन में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

| कोरबा (आधार स्तंभ)  : "टैली एजुकेशन, बेंगलुरु'' से मान्यता प्राप्त कोरबा के एकमात्र टैली ट्रेनिंग एवं असेसमेंट सेंटर "...

More Articles Like This

- Advertisement -