दिवंगत शासकीय सेवकों के परिजनों को मिली अनुकंपा नियुक्ति

Must Read

अम्बिकापुर (आधार स्तंभ)   :    नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर अटलनगर के आदेशानुसार 31 दिसंबर 2024 में दिये गये 05 भृत्य पद की स्वीकृति के अनुसार निकाय में कार्यरत कर्मचारियों का सेवाकाल के दौरान आकस्मिक निधन हो जाने पर उनके आश्रित परिवार के सदस्य को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की गई।

 

कलेक्टर विलास भोसकर द्वारा मंगलवार को अंबिकापुर नालापारा की कुमारी निक्की नीतू मिंज, गांधी नगर सोनी मोहल्ला के अभिषेक द्विवेदी, लक्ष्मीपुर बंजारी के विकास राय, जनपदपारा के बुदेश्वर एवं भठ्ठा पारा के नितेश को तीन वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की गई है।

 

इन्हें नगर पालिक निगम अम्बिकापुर में भृत्य के पद पर पदस्थ किया गया है।अनुकम्पा नियुक्ति मिलने पर सभी ने शासन और प्रशासन के प्रति आभार जताया।

 

नगर निगम आयुक्त डीएन कश्यप ने बताया कि नियुक्ति आदेश छ.ग. शासन नगर पालिक निगम (अधिकारियों तथा सेवकों की नियुक्ति तथा सेवा शर्तें) नियम 2018 के अध्याधीन रहेंगी। नियुक्ति आदेश जारी होने के 15 दिवस के भीतर पदभार ग्रहण करना अनिवार्य होगा अन्यथा यह आदेश स्वमेय निरस्त माना जावेगा।

 

03 वर्ष की परिवीक्षा अवधि में कार्य संतोषजनक पाये जाने पर ही नियमित किये जाने की कार्यवाही की जावेगी। अन्यथा की स्थिति में कारण बताये बिना सेवा समाप्त करने की कार्यवाही की जावेगी। सेवा अन्य शर्तें संबंधित नियम तथा समय-समय पर लागू छ.ग. शासन के आदेशों के अनुसार नियंत्रित होंगे।

 

 

Latest News

पुलिस डॉग बाघा की काबीलियत का मजाक बनाया..!

कोरबा(आधार स्तंभ)  : जिला पुलिस बल में कार्यरत ट्रैकर डॉग बाघा अपनी खास विशेषता और काबीलियत के नाम से...

More Articles Like This

- Advertisement -