दंतैल हाथी ने वृद्धा को उतारा मौत के घाट

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) :  कोरबा जिले के वनांचल क्षेत्र में दंतैल हाथी ने कुचल कर पहाड़ी कोरवा महिला को मौत के घाट उतार दिया। साथ ही दो बैलों को भी मार डाला। घटना बालको वन परिक्षेत्र के ग्राम पंचायत माखुरपानी के ग्राम गढ़कटरा की है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की देर रात की यह घटना है जहां पर हलाई बाई पहाड़ी कोरवा (75 वर्ष) अपने घर में सो रही थी कि इसी बीच दंतैल हाथी ने घर को तोड़ते हुए हमला कर वृद्धा को मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलते ही सुबह सरपंच एवं वन कर्मी घटनास्थल पहुंचे है।

Latest News

बदले गए थाना प्रभारी, ASI व प्रधान आरक्षक भी

कोरबा(आधार स्तंभ) :  जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से थाना प्रभारी व थानों में पदस्थ...

More Articles Like This

- Advertisement -