दंतेश्वरी मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना, सोने-चांदी के आभूषणों पर किया हाथ साफ, आम जनता के लिए दर्शन बंद

Must Read

जगदलपुर (आधार स्तंभ) :  छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में चोरों के हौंसले बुलंद है। इस बार चोरों ने प्रसिद्ध दंतेश्वरी मंदिर को निशाना बनाया। मंदिर में देर रात बड़ी चोरी की वारदात हुई है। अज्ञात चोरों ने मंदिर के पीछे के दरवाजे के ताले को तोड़कर अंदर प्रवेश किया और माता दंतेश्वरी के सोने–चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। लोगों में घटना को लेकर नाराजगी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मंदिर परिसर को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी गई है। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वहीं चोरों की आवाजाही के सुराग जुटाने के लिए शहर के अन्य सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। सीसीटीवी में चोर कैद हुआ है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है, जो टूटे ताले, दरवाजे और अन्य साक्ष्यों की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि हर एंगल से जांच जारी है और जल्द ही चोरी में शामिल आरोपियों का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी। वहीं जांच की वजह से आम लोगों के लिए मंदिर के कपाट अस्थाई रूप से बंद दिया गया है।

Latest News

बांगो बांध अलर्ट जलस्तर बढ़ा, गेट खोलने की तैयारी:हसदेव नदी किनारे क्षेत्र में अलर्ट, बाढ़ प्रभावित गांवों में मुनादी कराने के आदेश…

कोरबा(आधार स्तंभ)  : कोरबा में लगातार हो रही बारिश के बीच मिनीमाता बांगो बांध प्रशासन ने वर्षाकाल 2026 को लेकर...

More Articles Like This

- Advertisement -