पत्नी के शव को बाइक से बांधकर ले गया पति, हाईवे पर पुलिस ने रोका पर नहीं रुका

Must Read

सिवनी(आधार स्तंभ) :  नेशनल हाईवे 44 पर नागपुर से जबलपुर मार्ग पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिसने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति अपनी पत्नी के शव को मोटरसाइकिल से बांधकर हाईवे पर ले जाता हुआ नजर आ रहा है।

यह शर्मनाक घटना महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित देओलापार इलाके के पास हुई। पुलिस के अनुसार उन्हें हाईवे पर एक दुर्घटना की सूचना मिली थी लेकिन मौके पर पहुंचने पर न तो कोई वाहन मिला और न ही कोई व्यक्ति। बाद में वायरल वीडियो से घटना का पता चला। वीडियो में देखा गया कि एक व्यक्ति अपनी बाइक पर महिला के शव को बांधकर तेज रफ्तार में जा रहा है। यह दृश्य हाईवे पर खुमारी टोल नाका के पास रिकॉर्ड किया गया।
Latest News

विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में तिलकेजा के 6 विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

  कोरबा(आधार स्तंभ) :   सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पंप हाउस में आयोजित विकासखंड...

More Articles Like This

- Advertisement -