टुकड़ों में बंट गई तीन दोस्तों की लाश, जाँच में जुटी

Must Read

राजनांदगांव (आधार स्तंभ) :  जिले में तेज रफ्तार ट्रक ने रविवार को बाइक सवार तीन दोस्तों को टक्कर मार दी। युवक बाइक से दूर जाकर गिरे, जिससे तीनों की मौके पर मौत हो गई। हादसे को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है। मामला घुमका थाना क्षेत्र के मुरमुंदा तिराहा का है। मिली जानकारी के मुताबिक मरने वालों में भुवन यादव (30), तुलेश्वर यादव (26) और नारद यादव (30) शामिल है। तीनों मुरमुंडा गांव के रहने वाले थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवकों की हड्डियां तक चकनाचूर हो गईं।

तेज रफ्तार ट्रक बेमेतरा की ओर से आ रहा था, जैसे ही मुरमुंदा तिराहा के पास पहुंचा, बाइक सवारों को रौंद दिया। तीनों की लाशें टुकड़ों में बंट गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। तीनों के शवों को एंबुलेंस के जरिए राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज मर्चुरी भेजा गया। शवों का पोस्टमॉर्टम करने के बाद आज उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मामले में थाना प्रभारी बसंत बघेल ने बताया कि जब वह अपनी टीम के साथ पहुंचे तो सड़क पर खून ही खून बिखरा पड़ा था। ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Latest News

आदिवासी बालक आश्रम में कथित फर्जी एंट्री का खेल? 40 किमी दूर पदस्थ अधीक्षक को अतिरिक्त प्रभार… आखिर क्यों?

50 सीटर आश्रम में 34 बच्चों की एंट्री, करीब 15 बच्चों का घर पर रहने का दावा; अधीक्षक की...

More Articles Like This

- Advertisement -