टीआई निलंबित, आम नागरिकों से अवैध रूप से पैसे लेने का आरोप…

Must Read

गरियाबंद(आधार स्तंभ) :  पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने पाण्डुका थाना प्रभारी जय प्रकाश नेताम को निलंबित कर दिया है। उन पर आम नागरिकों से अवैध रूप से पैसे के लेन-देन और अपने पदीय कर्तव्यों में लापरवाही बरतने के गंभीर आरोप थे। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद एसपी ने यह कार्रवाई की। निलंबन अवधि के दौरान जय प्रकाश नेताम को रक्षित कार्यालय गरियाबंद में अटैच किया गया है और आगे की विभागीय जांच जारी है।

आरोप है कि टीआई द्वारा आम नागरिकों से अवैध रूप से पैसे का लेन-देन किया गया और पदीय कर्तव्यों में लापरवाही बरती गई। थाना प्रभारी जय प्रकाश नेताम को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। इसके साथ ही उन्हें रक्षित केंद्र, गरियाबंद में अटैच किया गया है।

एसपी निखिल राखेचा ने स्पष्ट किया है कि जनता के साथ विश्वासघात करने वाले किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा। यह कार्रवाई जिले में पुलिस प्रशासन की जवाबदेही और अनुशासन को सुनिश्चित करने के लिए एक सख्त संदेश है।

Latest News

गोल्ड फ्लैक सिगरेट का भंडाफोड़, ग्राहक बनकर पहुंची दिल्ली आईटीसी, रोजाना लाखों का कारोबार…

बिलासपुर(आधार स्तम्भ) :  शहर में नकली सिगरेट के बड़े कारोबार का खुलासा हुआ है। ITC Limited की दिल्ली टीम...

More Articles Like This

- Advertisement -