ट्रेन से गिरा यात्री, कचना फाटक के पास खून से लथपथ मिला…

Must Read

रायपुर(आधार स्तंभ):  राजधानी रायपुर के कचना फाटक में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार चलते ट्रेन के गेट पर एक यात्री लापरवाही से बैठे-बैठे सो गया। इस दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ा। हादसे के बाद यात्री खून से लथपथ हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गेट से गिरने के बावजूद यात्री की सांसें चल रही थीं। घटना की सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दी गई। मौके पर पहुंची खामरहड़ी थाना पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। हादसा सुबह लगभग 4 बजे का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यात्री की पहचान की कोशिश की जा रही है।

Latest News

पिकअप के सीक्रेट चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 4 करोड़ रुपये कैश, दुर्ग में पुलिस ने पकड़ा, 2 हिरासत में

दुर्ग(आधार स्तंभ) :  दुर्ग जिले में पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये नकद जब्त किए हैं।...

More Articles Like This

- Advertisement -