जिले में किया जाएगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन

Must Read

इच्छुक उम्मीदवारों को मिलेगा रोजगार का अवसर

कोरबा (आधार स्तम्भ).युवाओं को रोजगार प्रदान करने प्लेसमेंट कैंप (रोजगार शिविर) का आयोजन जिला रोजगार कार्यालय कोरबा में 07 जून 2023 को किया जाएगा। प्लेसमेंट कैंप में कुल 06 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। युवाओं की भर्ती इंटरव्यू-प्लेसमेंट के माध्यम से की जाएगी।
इन कंपनियों में द रॉयल हंटर सेक्टर -02 बाल्को नगर में गार्ड के 05 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इस पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं एवं 10वीं पास निर्धारित है। इसी प्रकार केनल बॉय (हेल्पर) के 01 पद हेतु शैक्षणिक योग्यता 5वीं पास एवं आयु सीमा 20 से 40 वर्ष तक निर्धारित की गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार रोजगार कार्यालय कोरबा में 07 जून 2023 को अनिवार्य दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।
Latest News

चक्रवात ‘अनर्ब’ के अलर्ट पर जिलों में अलग-अलग फैसले: कहीं एक दिन – कहीं दो दिन स्कूल बंद, तो कोरबा और रायपुर में शिक्षकों...

एक ही मौसम चेतावनी पर प्रशासनिक निर्णयों में दिखा अंतर, विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए छुट्टी घोषित लेकिन शिक्षकों...

More Articles Like This

- Advertisement -