अधिकारी-कर्मचारियों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

Must Read

कोरबा (आधार स्तम्भ).पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जन जागरूकता लाने के उद्देश्य से शासकीय व गैर शासकीय विभागों व संस्थानों में पर्यावरण संरक्षण के लिए शपथ का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मिशन लाईफ कार्यक्रम के अंतर्गत कोरबा कलेक्ट्रेट में भी पर्यावरण को बचाने के लिए शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कलेक्ट्रेट के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।

अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू ने अधिकारी-कर्मचारियों को पर्यावरण को बचाने के लिए अपने दैनिक जीवन में हर संभव बदलाव लाने व अपने परिवार, मित्रों व अन्य लोगों को पर्यावरण के अनुकूल आदतों व व्यवहारों के महत्व के विषय में सतत रूप से तैयार करने की शपथ दिलाई। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल ने सभी शासकीय और गैर-सरकारी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, पब्लिक एवं प्राईवेट सेक्टर के उद्योगों से जुड़े हुए लोगों, स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं, स्थानीय संस्थाओं, सामाजिक संगठनों एवं स्वसहायता समूह के सदस्यों पर्यावरण संरक्षण हेतु शपथ कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया गया था।

Latest News

चक्रवात ‘अनर्ब’ के अलर्ट पर जिलों में अलग-अलग फैसले: कहीं एक दिन – कहीं दो दिन स्कूल बंद, तो कोरबा और रायपुर में शिक्षकों...

एक ही मौसम चेतावनी पर प्रशासनिक निर्णयों में दिखा अंतर, विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए छुट्टी घोषित लेकिन शिक्षकों...

More Articles Like This

- Advertisement -