चुनावी सरगर्मियों के बीच भाजपा नेता की हत्या

Must Read

मोहला मानपुर (आधार स्तंभ) : चुनावी सरगर्मियों के बीच भाजपा नेता की हत्या की खबर है। घटना मोहला मानपुर की बतायी जा रही है।

भाजपा नेता बिरझू तारम की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना मोहला मानपुर के सरखेड़ा गांव की है। घटना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया।

जानकारी के मुताबिक भाजपा नेता बिरझू तारम की हत्या घर में घुसकर की गयी है। उसे दो से तीन गोलियां मारी गयी है। हालांकि ये खबरें अभी प्रारंभिक है, पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति है। वहीं औंधी थाना क्षेत्र की पुलिस जांच में जुट गयी है। बता दें कि मोहला मानपुर सहित 20 विधानसभा में पहले चरण में चुनाव होना है।

Latest News

महादेव सट्टा कांड की परछाई, पुलिस ने की त्वरित कार्यवाही

रायपुर (आधार स्तम्भ) : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन सट्टा कांड की परछाईं एक बार फिर सामने आती दिख...

More Articles Like This

- Advertisement -