हादसे में घायल मासूम ने ली अंतिम सांस

Must Read

कोरबा-पाली(आधार स्तम्भ)  :  कोरबा जिले के पाली थाना अंतर्गत नगर पंचायत पाली के टावर मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। यहां निवासरत परमेश्वर डिक्सेना की 5 वर्षीय पुत्री आराध्या डिक्सेना की शुक्रवार शाम लगभग 7 बजे शिव मंदिर चौक पर स्कूटी और वैन की टक्कर में दर्दनाक मौत हो गई। घटनास्थल पर गंभीर रूप से घायल आराध्या को CHC पाली में भर्ती कराया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बिलासपुर रेफर किया गया था। उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। आराध्या के निधन की खबर से शोक की लहर दौड़ पड़ी। उसका अंतिम संस्कार आज पाली स्थित मुक्तिधाम में किया गया।

Latest News

आईसेक्ट बम्हनिडीह मे शिक्षक दिवस समारोह धूमधाम से सम्पन्न

जांजगीर चाम्पा (आधार स्तंभ) : आईसेक्ट कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र बम्हनिडीह नगर पंचायत मे 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस समारोह...

More Articles Like This

- Advertisement -