ग्राम गुदगुदा में 2 बोट एवं 2 चैन माउंटेन जब्त

Must Read

 

रायपुर (आधार स्तंभ) :  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार रायपुर जिले में अवैध रेत खनन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में राजस्व एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने आरंग ब्लॉक के ग्राम गुदगुदा में बड़ी कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान टीम ने अवैध रेत उत्खनन करने पर 2 बोट एवं 2 चैन माउंटेन मशीन जब्त की। यह कार्रवाई आरंग एसडीएम श्रीमती अभिलाषा पैकरा के नेतृत्व में नायब तहसीलदार जी.एन. सिदार, राजस्व अमला तथा खनिज अधिकारी हेमंत क्षेरपा एवं उनकी टीम द्वारा की गई।

Latest News

कटघोरा-अंबिकापुर हाईवे पर हादसों का सिलसिला जारी, 10 ब्लैक स्पॉट चिह्नित; सुरक्षा इंतजाम अधूरे

कोरबा,(आधार स्तंभ) :  छत्तीसगढ़ को झारखंड, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और बिहार से जोड़ने वाले कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग-130 (NH-130) पर सड़क...

More Articles Like This

- Advertisement -